पूरनपुर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है।पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई।विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं।रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे। सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। ईसा मसीह के जीवन से जुड़ी झांकी जिसे क्रिब कहा जाता है।लोगों ने मिलकर सजावट का काम पुरोहित फादर राजेश की देख रेख में किया।रोशनी में डूबा चर्च अलग छठा बिखेर रहा था।शाम नौ बजे प्रार्थना शुरू हो गई देर जो देर रात तक चली।रविवार को क्रिसमस के दिन सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना की जायेगी।इसमें आसपास के क्षेत्र सहित ईसाई समुदाय के लोग जुटेंगे।नगर व आसपास के क्षेत्रों में ईसाई समुदाय के लोग इसकी तैयारी में लगे।यहां इस समुदाय के लोगों की संख्या कम होने के बावजूद भी लोगों का सहयोग मिलता है।त्योहार के मौके पर दूसरे समुदायों के लोग ईसाई भाइयों के इस त्योहार की मुबारकबाद देते हैं। क्षेत्रवासियों के प्यार को देखकर ईसाई समुदाय के लोग काफी खुश हैं।
UP News
पीलीभीत : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया सेंट जोसेफ
पूरनपुर। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर नगर के एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है।पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई।विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं।रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे। सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। ईसा मसीह के जीवन
Read in your preferred language.