Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

पीलीभीत: पूरनपुर विधायक बाबूराम ने ककरौआ में बांटे कम्बल

पीलीभीत/पूरनपुर: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज ककरौआ गांव में प्रधान रामपाल सिंह के यहां गरीबों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर विधायक श्री पासवान ने कहा कि वे गरीबों की मदद के लिए हर समय तैयार हैं और उनसे जो भी मदद हो सकती है वह करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी में गरीबों को कंबल ए
Share:
पीलीभीत:  पूरनपुर विधायक बाबूराम ने ककरौआ में बांटे कम्बल
Read in your preferred language.

पीलीभीत/पूरनपुर: भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज ककरौआ गांव में प्रधान रामपाल सिंह के यहां गरीबों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर विधायक श्री पासवान ने कहा कि वे गरीबों की मदद के लिए हर समय तैयार हैं और उनसे जो भी मदद हो सकती है वह करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी में गरीबों को कंबल एक सहारा बनता है इसलिए गांव-गांव कम्बलों का वितरण कराया जा रहा है। सरकारी स्तर पर भी गरीबों को चयनित कर के कंबल दिलवाए जा रहे हैं। उन्होंने समाजसेवियों से भी अपील की कि वह गरीबों को चिन्हित करके उनकी हर संभव मदद करें। इस मौके पर प्रधान रामपाल सिंह ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक जी का पूरा सहयोग मिल रहा है और 94 गांव की जनता काफी खुश है। उन्होंने कुरैया में बन रहे अंडरपास को रुकवाने में विधायक बाबूराम पासवान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनता को काफी लाभ मिला है।

रिपोर्ट :रामनिवास कुशवाह