Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
UP News

पीलीभीत :मरकरी लाइट खराब,शिकायत

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेश गंज पूर्वी के वार्ड नंबर 20 यूनियन बैंक के पास लाखों रुपए की लागत से खंभों में लगाई गई मरकरी लाइट कई महीनों से खराब पड़ी हुई है।इसके चलते मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि एक माह से लगातार पूरा मोहल्ला अंधेरे में रहने को मजबूर
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेश गंज पूर्वी के वार्ड नंबर 20 यूनियन बैंक के पास लाखों रुपए की लागत से खंभों में लगाई गई मरकरी लाइट कई महीनों से खराब पड़ी हुई है।इसके चलते मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जाता है कि एक माह से लगातार पूरा मोहल्ला अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व सभासद नासिर रजा बरकाती ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।