पूरनपुर।ससुरालियों से तंग महिला ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।समय रहते मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल नहर से महिला को बाहर निकाला।चौकी पर देर तक शाम को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी विवाहिता बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं।उसका पति इन दिनों बाहर हरियाणा में मेहनत मजदूरी करने गया हुआ है। उसका आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में उसकी सास आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करती है।जिससे वह तंग आ चुकी है।सास की प्रताडना से परेशान विवाहिता क्षेत्र से गुजरी हरदोई ब्रांच नहर पर जा पहुंची।उसके बाद आत्महत्या करने के लिए विवाहिता ने नहर में छलांग लगा ली।इस दौरान नहर से गुजर रहे कुछ लोगों ने छलांग लगाते देख लिया।शोर-शराबा करने पर बड़ी संख्या में लोग नहर पर पहुंच गए।बमुश्किल लोगों ने नहर से विवाहिता को बाहर निकाला।सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।रविवार की देर शाम तक दोनों पक्ष चौकी पर समझौते में डटे रहे। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया महिला ने परेशान होकर नहर में छलांग लगाई थी।दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
UP News
पीलीभीत : सुसरालियों से तंग विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग
पूरनपुर।ससुरालियों से तंग महिला ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।समय रहते मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल नहर से महिला को बाहर निकाला।चौकी पर देर तक शाम को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी विवाहिता बताया
Read in your preferred language.