Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

पीलीभीत : विशेष महा टीकाकरण अभियान के तहत रिकॉर्ड लक्ष्य के सापेक्ष 117% किया गया कोविड टीकाकरण।

पीलीभीत : शासन द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत विशेष महाअभियान संचालित किया गया। एक दिवसीय विशेष महाटीकाकरण अभियान के तहत जनपद में 150 केन्द्र स्थापित पर वृहत टीकाकरण मेडिकल टीमों द्वारा किया गया। विशेष अभियान के तहत आज निर्धारित लक्ष्य 27
Share:
पीलीभीत : विशेष महा टीकाकरण अभियान के तहत रिकॉर्ड लक्ष्य के सापेक्ष 117% किया गया कोविड टीकाकरण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : शासन द्वारा प्राप्त निर्देशो के क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन में कोविड-19 टीकाकरण के अन्तर्गत विशेष महाअभियान संचालित किया गया। एक दिवसीय विशेष महाटीकाकरण अभियान के तहत जनपद में 150 केन्द्र स्थापित पर वृहत टीकाकरण मेडिकल टीमों द्वारा किया गया। विशेष अभियान के तहत आज निर्धारित लक्ष्य 27 हजार के सापेक्ष 31601 लोगों का टीकाकरण किया गया जो 117% प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया गया कि अभियान के तहत टीकाकरण में आम जनमानस ने अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर पंहुचकर अपना कोविड टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण अर्बन मे 09, माधोटाण्डा में 11, पूरनपुर में 18, हजारा क्षेत्र में 07,अमरिया मे 11, बरखेडा में 20, विलसण्डा में 22, बीसलपुर मे 17 जहानाबाद में 02, ललौरीखेडा में 11,न्यूरिया में 19 स्थापित केंद्रों पर किया गया। जनपद के समस्त सामुदायिक केन्द्रो के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रो पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी।

मंडल संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा