Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

पीलीभीत:बिजली के जर्जर तारों से हादसे की आशंका

पूरनपुर। नगर निवासी पूर्व सभासद व हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नादिर रजा बरकाती ने बताया कि सुलतान राइस मिल के पास मोहल्ला रजागंज में बिजली ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है।उन्होंने बताया कि सुलतान राइस मिल से उमर खां के घर तक 200 मीटर विद्युत तार जर्जर हालत में जगह खराब हो चुके हैं।जिससे आए
Share:
पीलीभीत:बिजली के जर्जर तारों से हादसे की आशंका
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर निवासी पूर्व सभासद व हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नादिर रजा बरकाती ने बताया कि सुलतान राइस मिल के पास मोहल्ला रजागंज में बिजली ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है।उन्होंने बताया कि सुलतान राइस मिल से उमर खां के घर तक 200 मीटर विद्युत तार जर्जर हालत में जगह खराब हो चुके हैं।जिससे आए दिन फाल्ट होते रहते हैं और बिजली समस्या उत्पन्न हो जाती है।जर्जर तारों का मकड जाल फैला हुआ है।तारों में जगह जगह कई जोड़े लगे हुए हैं। अगर जल्दी लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है।बताया गया है कि तार काफी नीचे हैं जो हर समय मौत वनकर झूलते रहते हैं। कई बार तार टूट कर जमीन पर गिरने से काफी नुकसान भी लोगों का हो चुका है।शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बिजली तार वदलवाने की मांग की है।