Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

पीलीभीत : करंट लगने से किसान की मौत।

पीलीभीत: पूरनपुर घर में टीवी चलाते समय एक किसान को करंट लग गया उपचार के समय उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस किसान के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैंनी गुलड़िया के रहने वाले नरेंद्र सिंह उ
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर घर में टीवी चलाते समय एक किसान को करंट लग गया उपचार के समय उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस किसान के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैंनी गुलड़िया के रहने वाले नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र पूरन सिंह खेती करते थे .बुधवार दोपहर में घर पर टीवी देखने के लिए जैसे ही पिलक को लगाया अचानक नरेंद्र सिंह को करंट लगने से अफरा तफरी मच गई. परिजनों ने किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर माधोटांडा पुलिस किसान के घर पहुंच गई. पुलिस ने किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.