Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खास योगदान, बनवाए नए मतदाता।

पीलीभीत: भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र विधायक गण और सभी ब्लाकों से सभी ब्लॉक प्रमुखगण तथा सांसद पीलीभीत के अलावा जनपद की सभी नगर पंचायत के चेयरमैन अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष गण, तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता
Share:
पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खास योगदान, बनवाए नए मतदाता।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र विधायक गण और सभी ब्लाकों से सभी ब्लॉक प्रमुखगण तथा सांसद पीलीभीत के अलावा जनपद की सभी नगर पंचायत के चेयरमैन अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष गण, तथा भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग कर अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाता बनवाने का आग्रह किया गया।आज इसी क्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह जिला अध्यक्ष के आव्हान पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में खास योगदान देते हुए नए मतदाता बनवाए हैं।वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह ने बताया है आज भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह के आव्हान तथा दिशा निर्देशन में हमने तथा सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया है तथा हमारे द्वारा लगातार मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग किया जाता रहेगा।

रिपोर्ट : रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत