Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

पीलीभीत : घर में घुसकर पिटाई कर कपड़े फाडने का आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 12 जुलाई को वह अपने घर में नल पर ईंट साफ कर रही थी।इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे व तमंचा से लैस होकर उसके घर में घुस आए।आरोप है कि घर में घुसते ही सभी ने गाली गलौच शुरू कर दी।विरोध जताया तो स
Share:
पीलीभीत : घर में घुसकर पिटाई कर कपड़े फाडने का आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 12 जुलाई को वह अपने घर में नल पर ईंट साफ कर रही थी।इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे व तमंचा से लैस होकर उसके घर में घुस आए।आरोप है कि घर में घुसते ही सभी ने गाली गलौच शुरू कर दी।विरोध जताया तो सभी ने एक राय होकर जमकर मारा पीटा।बचाने दौड़ी महिला की दोनों पुत्रियों को भी दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया।बेज्जती करने के लिए उसकी पुत्रियों के कपड़े फाड़ दिए।जिसके दोनों शर्मसार हो गई।शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।आरोप है कि दबंगों ने उसकी दीवार भी तोड दी।पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही सभी फरार हो गए।घटना क्रम की तहरीर कोतवाली पुलिस दी गई है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।