Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
UP News

पीलीभीत= अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से मची खलबली

पीलीभीत= पुरनपूर शनिवार शाम कोतवाली में अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण कर लंबित विवेचना कर अपराधों में चल रहे वांटेड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों को बदमाशों से निपटने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने
Share:
Read in your preferred language.



पीलीभीत= पुरनपूर शनिवार शाम कोतवाली में अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण कर लंबित विवेचना कर अपराधों में चल रहे वांटेड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों को बदमाशों से निपटने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कानपुर की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से विभाग की काफी फजीहत हुई है। इसलिए दबिश के दौरान यह उजागर न किया जाए कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे हैं? इसके अलावा आरोपों में घिरे लोगों से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जनता के मित्रवत व्यवहार करने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने पूरनपुर की सड़कों पर पैदल उतर कर लाक डाउन का जायजा लिया।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत