Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 11 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधि
Share:
पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 11 का हुआ निस्तारण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील कलीनगर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों व आने वाले फरियादियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग अनुपालन, मास्क का प्रयोग व सैनेटाईजन का विशेष ध्यान रखा गया और आने वाले फरियादियों की थर्मल स्कैनिग की गई। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से एक सप्ताह में निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व निस्तारण आख्या की जांच अवश्य कर लें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। इसके उपरान्त ही सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड़ करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, जिला विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र पाठक, उप जिलाधिकारी कलीनगर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व तहसीलदार कलीनगर, खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत