Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

कोहरे की वजह से लखनऊ मेल समेत अन्य ट्रेनें लड़खड़ाई; कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी काम नहीं आ रही

UP में ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच पारा गिरकर 5°C के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को 5.5°C के साथ शाहजहांपुर और 6°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। शीतलहर का असर यह है कि लखनऊ मेल सम
Share:
कोहरे की वजह से लखनऊ मेल समेत अन्य ट्रेनें लड़खड़ाई; कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी काम नहीं आ रही
Read in your preferred language.

UP में ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच पारा गिरकर 5°C के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को 5.5°C के साथ शाहजहांपुर और 6°C तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।

शीतलहर का असर यह है कि लखनऊ मेल समेत 10 ट्रेनें शुक्रवार को लेट से पहुंचीं। वहीं हवाई सेवाओं की बात करें तो कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी कोहरे की वजह से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से लैंडिंग में दिक्कत आ रही है।
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कैट 3- बी इंस्टूमेंटल लैंडिंग सिस्टम होने के कारण एयरपोर्ट प्रशासन कम दृश्यता में भी उड़ानों के संचालन में कोई दिक्कत ना होने का दावा करता है। लेकिन इस समय पड़ रहे घने कोहरे के असर से एयरपोर्ट प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। राजधानी में शुक्रवार को भी पढ़े कोहरे का असर विमान सेवाओं पर भारी पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक सुबह अधिक कोहरा होने की वजह से इंदौर से लखनऊ आने वाली इंडिगो का अभिमान करीब 2 घंटे देरी से पहुंचा। जबकि गो एयरलाइंस की दोपहर करीब 1:00 बजे आने वाली उड़ान एक घंटे देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची लखनऊ से इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस का विमान 2 घंटे से देर उड़ान नहीं भर सका।
वही मुंबई जाने वाली गो एयरलाइंस का उड़ान 1:30 बजे की बजाय 3:00 बजे यहां से रवाना हुई। करीब आधा दर्जन विमानों की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड वह घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। रेलवे के विभिन्न मंडलों में शुक्रवार को सुबह से एक छाए कोहरे के असर के कारण ट्रेनों के संचालन में ब्रेक से लग गया है। आलम यह है कि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 13 से ज्यादा ट्रेनें अधिक देरी से आई। इतना ही नहीं लखनऊ मेल समेत कई वीवीआईपी ट्रेन भी कोहरे में लड़खड़ा गई हैं।
ट्रेन के देरी के संचालन से यात्री तो परेशान हुए हुए वहीं चारबाग रेलवे स्टेशन का इंतजाम करने वाले भी ठिठुर रहे हैं। एसी स्पेशल 4:30 घंटा लेट तो लखनऊ मेल गुरुवार को 2 घंटे लेट से 4 घंटे लेट हो गई। शताब्दी 1 घंटे लेट रही। राप्ती गंगा एक्सप्रेस 13 घंटे तो हिमगिरी एक्सप्रेस 11 घंटे, किसान एक्सप्रेस 8 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 7 घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस 6 घंटे तक लेट रही।
2022 के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना भीषण रूप दिखाया है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट आई। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 8:00 बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि कुछ मीटर की दूरी तक भी रिश्ता नहीं रही। 10:00 बजे के बाद कोहरा कम जरूर हुआ लेकिन हवा के असर से सर्दी में कमी नहीं आई। दिन में भी धूप खिली। लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया। शाम 4:00 बजे के बाद ठंडे ने फिर से अपना असर दिखाया।