Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

बरेली-प्रधानी रंजिश में नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर हत्या

बरेली-:- यूपी में अभी हाल ही में ग्राम परधानी के चुनाव सम्पन्न हुए, ये चुनाव कहीं ख़ुशी तो कहीं गम लेकर आये, इस चुनाव में जीत की खुशियां हारे हुए प्रत्याशियों के गले अभी भी नहीं उतर रही है, इसका जीता जगता उदाहरण सूबे के जनपद बरेली में देखने को मिला. यहां प्रधानी की रंजिश को लेकर कल कैंट के परगवां गां
Share:
बरेली-प्रधानी रंजिश में नवनिर्वाचित प्रधान की गोली मारकर हत्या
Read in your preferred language.


बरेली-:- यूपी में अभी हाल ही में ग्राम परधानी के चुनाव सम्पन्न हुए, ये चुनाव कहीं ख़ुशी तो कहीं गम लेकर आये, इस चुनाव में जीत की खुशियां हारे हुए प्रत्याशियों के गले अभी भी नहीं उतर रही है, इसका जीता जगता उदाहरण सूबे के जनपद बरेली में देखने को मिला. यहां प्रधानी की रंजिश को लेकर कल कैंट के परगवां गांव में नव निर्वाचित प्रधान और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं गयीं । इस हमले में प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छर्रे लगने से उसकी पत्नी भी घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूत्रों की माने तो एसएसपी, एसपी सिटी के साथ क्षेत्रीय सांसद मौके पर पहुंचे थे । यहां दो घंटे तक परिवार वालों ने गांव से शव नहीं उठने दिया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।

हमारे सहयोगी नंदकिशोर मौर्य के मुताबिक , खबर विस्तार से देखे तो , कैंट के परगवां में मौजूदा नव निर्वाचित प्रधान इसहाक रजवी पुत्र इश्तियाक रजवी अपनी पत्नी सखीना के साथ गुरुवार शाम बरेली से गांव लौट रहे थे। उमरसिया बाग के पास प्रधानी की रंजिश को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी रहे मोहर सिंह, पूर्व प्रधान रतन लाल, राहुल समेत चार लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने तमंचों से ताबड़तोड़ फायर किये। ये हमलावर इतने जालिम थे की, इसहाक को सिर से लेकर छाती तक गोलियों से छलनी कर दिया।