Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के के साथ किया विवाह !

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवती मुस्कान ने अपने प्रेमी सुमित यादव के साथ विवाह कर लिया है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह किया। उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी और पति की जान का खतरा जताकर पुलिस से सुरक्षा मांग
Share:
मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के के साथ किया विवाह !
Read in your preferred language.

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवती मुस्कान ने अपने प्रेमी सुमित यादव के साथ विवाह कर लिया है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह किया। उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी और पति की जान का खतरा जताकर पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

मुस्कान के घर से लापता होने के बाद उसके पिता इरफान ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव निवासी सुमित यादव व उसके परिजनों पर बेटी को गुमराह कर ले जाने का आरोप लगाया था। इसे लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव व मारपीट की बात सामने आई थी। कार में तोड़फोड़ के आरोप भी लगे थे।

अब मुस्कान ने दीपक के साथ शादी के फोटो व वीडियो वायरल किए हैं। प्रेमी युगल देवी मंदिर में दिख रहे हैं। सुमित उसकी मांग में सिंदूर भर रहा है। मंदिर में कुछ और लोग भी हैं। मुस्कान ने बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी पसंद से सुमित से शादी की है और बेहद खुश है। उसने अपने मायके वालों से जान का खतरा जताया है।