Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

मैनपुरी: पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर दबोचे गए, लाखों का माल बरामद

शहर कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी क्षेत्र में कोतवाल और चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ सुबह सिंहपुर नहर पुल के पास चेकिंग कर कर रहे थे। इसी समय वहां से एक ट्रक गुजर रहा था। पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर ट्रक में मौजूद लोग युवक कूदकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। प
Share:
मैनपुरी: पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जा रहे थे शराब, दो तस्कर दबोचे गए, लाखों का माल बरामद
Read in your preferred language.

शहर कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी क्षेत्र में कोतवाल और चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ सुबह सिंहपुर नहर पुल के पास चेकिंग कर कर रहे थे। इसी समय वहां से एक ट्रक गुजर रहा था। पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर ट्रक में मौजूद लोग युवक कूदकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो केबिन ले हरियाणा प्रांत की 73 पेटी शराब बरामद हुई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शराब अंबाला से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम मनोज कुमार और देवेंद्र सिंह बताया। दोनों धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 876 बोतल पंजाब प्रांत की शराब मिली है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।