मैनपुरी: बालू से भरा डंपर असंतुलित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। इससे कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को कार से उठवाया। इसके बाद कटर की मदद से कार की बाडी को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में कार की बाडी पूरी तरह पिचक गई थी। शहर के मुहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी अधिवक्ता सौराज सिंह बघेल के पुत्र करन कुमार निजी विद्यालय में शिक्षक थे। 28 नवंबर 2021 को उनका विवाह थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी बटेश्वरीलाल बघेल की पुत्री कमलेश के साथ हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे करन कुमार अपनी पत्नी को लेकर ससुराल लाखनमऊ घूमने जा रहे थे। मैनपुरी-करहल मार्ग पर थाना दन्नाहार क्षेत्र अंतर्गत कीरतपुर चौकी के पास इटावा की ओर से आया एक बालू से भरा डंपर अनियंत्रित होकर करन की कार पर पलट गया। घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस पहुंच गई। जाम में फंसे वाहनों को एक ओर से पास कराना शुरू किया। बाद में क्रेन के जरिए डंपर को हटाया गया। इस समय तक दंपती की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कटर के जरिए कार की बाडी को काटकर अंदर फंसे दंपती के शवों को निकाला जा सका।हादसा के बाद माहौल गमगीन हो गया।
UP News
मैनपुरी : कार पर पलटा डंपर , पति-पत्नी की हुई मौत
मैनपुरी: बालू से भरा डंपर असंतुलित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। इससे कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को कार से उठवाया। इसके बाद कटर की मदद से कार की बाडी को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में कार की बाडी पूरी तरह पिचक गई थी। शहर के मुहल्ला न्यू
Read in your preferred language.