Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

मैनपुरी :उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग के बच्चों ने लहराया परचम

इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ एवं सी.ई.ई. द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन इवेंट्स ऑब्जर्वेशन एनवायरमेंट डे 12 मार्च से 21 मार्च 2022 के मध्य मनाया गया , जिसमें कक्षा 5 से 8 व 9 से 12 के समूहों में पोस्टर प्रतियोगिता , कविता प्रतियोगिता करवाई गई थी । इस प्रतियोगिता में 200 एंट्री प्राप्त
Share:
Read in your preferred language.

इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ एवं सी.ई.ई. द्वारा प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन इवेंट्स ऑब्जर्वेशन एनवायरमेंट डे 12 मार्च से 21 मार्च 2022 के मध्य मनाया गया , जिसमें कक्षा 5 से 8 व 9 से 12 के समूहों में पोस्टर प्रतियोगिता , कविता प्रतियोगिता करवाई गई थी । इस प्रतियोगिता में 200 एंट्री प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 74 बच्चे सफल घोषित हुए । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण व वाइल्ड लाइफ के बारे में जागरूक एवं संरक्षण करना था । खुशी की बात है कि आपके अपने विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग विकास खण्ड घिरोर के कक्षा 7 के छात्र अवनीश कुमार की स्वरचित कविता # तितली रानी # का चयन हुआ व कक्षा वर्ग 5 से 8 में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । आगरा मंडल में 3 विद्यालय चयनित प्रदेश स्तर पर 74 विद्यालय के प्रतिभागी सफल हुए है ।
मैनपुरी जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बाग के साथ साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर विकास खण्ड मैनपुरी के कक्षा 8 की छात्रा कु .वंशिका ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
अवनीश को प्रदेश की इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ एवं सी.ई.ई. द्वारा प्रमाण पत्र व द्वितीय प्राइज कोरियर सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा

प्रधानाध्यापक शीलेश कुमार , शिखा शर्मा व महेंद्र प्रताप सिंह के साथ साथ अध्यनरत बच्चों ने अवनीश को बधाई दी ।