Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

लखनऊ:यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद कई मंडलायुक्त, सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख तबादले IAS विजय विश्वास
Share:
लखनऊ:यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS अफसरों का तबादला
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद कई मंडलायुक्त, सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले

IAS विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया।

IAS सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज नियुक्त किया गया।

IAS अनामिका सिंह को बरेली मंडल का कमिश्नर बनाया गया।

IAS किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई।

IAS मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार बनाया गया।

IAS चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

IAS बी चंद्रकला को सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग का चार्ज मिला।

IAS कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद नियुक्त किया गया।

IAS मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया।

IAS रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नियुक्त किया गया।

IAS अपर्णा यू को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।

IAS रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा विभाग से हटा दिया गया है। वे अब केवल प्रमुख सचिव आयुष के पद पर बने रहेंगे।

IAS सुहास एल.वाई. को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।

प्रशासनिक कामकाज पर असर

इन तबादलों को आगामी त्योहारों और प्रशासनिक कार्यों की सुगमता को देखते हुए अहम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से उम्मीद है कि विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और शासन-प्रशासन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी होगी।