Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

लखनऊ:यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों की तैनात
Share:
लखनऊ:यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—

श्री राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, यूपी का प्रभार दिया गया है।

ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ भेजा गया है।

सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज नियुक्त किया गया।

मणिकांत मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक, जीआरपी मुख्यालय बनाया गया।

सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ में तैनाती दी गई।

अहमद असलम को पीटीएस वाराणसी का प्रभार सौंपा गया।

देव रंजन वर्मा (आईपीएस-2011) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया।

गौतम कश्यप को सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी भेजा गया।

बृजेश यादव को एसएसपी मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया।

पंकज कुमार पांडेय को पीएसी मुख्यालय, लखनऊ तैनात किया गया।

महेंद्र पाल सिंह को सेनानायक 05वीं वाहिनी पीएसी, सहारनपुर भेजा गया।

शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया।

मनोज कुमार अवस्थी को सेनानायक, 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर भेजा गया।

अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर बनाया गया।

चन्द्रकांत मीणा को पुलिस अधीक्षक, विशेष अभिसूचना, कानपुर नगर तैनात किया गया।

रोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ बनाया गया।

नितिन शर्मा को सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर का प्रभार दिया गया।

संजीत कुमार बाजपेयी पूर्व में बिजनौर में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें सेनानायक, 43वीं बटालियन पीएसी, एटा की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार प्रभारी प्राचार्य, पीटीसीएस, गोरखपुर से हटाकर उन्हें पुनः प्राचार्य, पीटीसीएस, गोरखपुर के रूप में पदस्थापित किया गया है।

बृजेश कुमार यादव पहले एटीएफ मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक (अपराध) थे। अब वे पुलिस अधीक्षक, अपराध, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ बनाए गए हैं।

आनंद प्रकाश सिंह पूर्व में बस्ती में तैनात थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, लॉजिस्टिक्स, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

आनंद प्रकाश सिंह मीर्जापुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ की कमान दी गई है।

अजीजुल हक सेंट्रल रिजर्व सीतापुर में तैनात थे। अब वे पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ बनाए गए हैं।

विनय कुमार सिंह बिजनौर में तैनात थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टीम टास्क फोर्स (STF), लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अशोक कुमार पूर्व में आजमगढ़ में 20वीं बटालियन पीएसी

सेनानायक के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में भेजा गया है।

संजय राय प्रतापगढ़ से हटाकर अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना ब्यूरो, अयोध्या की जिम्मेदारी मिली है।

आनंद कुमार-II गाज़ियाबाद में कार्यरत थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना ब्यूरो, बरेली में तैनात किया गया है।

संजय कुमार-II यातायात, गोरखपुर से हटाकर अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना ब्यूरो, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक संदेश

सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण पर फोकस करना और पुलिस प्रशासन में दक्षता लाना है। लखनऊ मुख्यालय में कई नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं जिससे मॉनिटरिंग और समन्वय और बेहतर हो सकेगा।