Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की लखनऊ में कार्यकर्ता बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी
Share:
लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की लखनऊ में कार्यकर्ता बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जौनपुर के पूर्व सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जन अधिकार पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। 2027 के चुनावों में पार्टी पूरी ताक़त से भाग लेगी और सामाजिक न्याय, समान अवसर और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।”

बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवकन्या कुशवाहा जी ने की। उन्होंने ज़मीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि हर विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाए। बूथ मज़बूत होगा तो पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।” उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं की भागीदारी को भी आवश्यक बताया।

बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। साथ ही सभी को पार्टी की विचारधारा और आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया।

जन अधिकार पार्टी की यह बैठक एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों के लिए संकल्प के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाने जा रही है।