Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

लखनऊ:आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मिला पुलिस महानिदेशक का पद

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (उ.प्र. संवर्ग) के अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994 को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा जारी किया गया।आदेश के अनुसार, विनो
Share:
लखनऊ:आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मिला पुलिस महानिदेशक का पद
Read in your preferred language.

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (उ.प्र. संवर्ग) के अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994 को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा जारी किया गया।आदेश के अनुसार, विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अथवा कार्यभार ग्रहण करने की आगामी तिथि से पुलिस महानिदेशक (वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16, ₹2,05,400–₹2,24,400) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनके कार्यभार ग्रहण की औपचारिकता पूरी होने पर नियुक्ति प्रभावी होगी।

विनोद कुमार सिंह की तैनाती संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आदेश पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के हस्ताक्षर हैं।

प्रमुख बिंदु:

आईपीएस विनोद कुमार सिंह (बैच 1994) को डीजी पद पर पदोन्नति

राज्यपाल से मिली मंजूरी

वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400–₹2,24,400)

तैनाती आदेश अलग से निर्गत होंगे

इस पदोन्नति के साथ ही उम्मीद है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा।