पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह में चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। कपड़ा व्यापारी फिरोज अंसारी ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। इससे हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। व्यापारी ने मामले की सूचना यूपीृ-112 पर दी। इसके बाद व्यापारी ने न्यूरिया थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP News
पीलीभीत में कपड़े की दुकान में आग लगने से हजारों का नुकसान
पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह में चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचा। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। कपड़ा व
Read in your preferred language.