यूपी में मंगलवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सुबह करीब 4 बजे गरज के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं। वहीं, सोमवार को मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47°C दर्ज किया गया।
हीटवेव के कारण दिन के साथ रात भी तपने लगी है। मथुरा और चित्रकूट में रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मथुरा में न्यूनतम तापमान 30.6°C और चित्रकूट का 29.9°C रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह से ही कड़ी धूप निकली, जिससे लोग परेशान हैं। आगरा, अलीगढ़, झांसी, कानपुर, लखनऊ समेत सभी प्रमुख शहरों में पारा 40 के पार चल रहा है।
बारिश की संभावनाओं के बीच 25 मई से नौतपा शुरू हो सकता है। इस कारण भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक नौतपा 16 दिन का होने की संभावना है। ये 25 मई की रात 8.58 बजे से शुरू होगा।
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 28 मई तक यूपी में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। 23 और 24 मई से पूरे यूपी में बरसात हो सकती है। कानपुर मंडल में तेज धूप के साथ उमस बरकरार रहेगी। छिटपुट बादल बने रहे सकते हैं।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया।
बरेली में आज और कल बारिश की संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और आसपास के जिलों में 23 मई को 5 मिमी बारिश की संभावना है। वहीं 24 मई को 9 एमएम बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री का पूर्वानुमान है। हवा की स्पीड 13 किमी प्रति घंटा से चलेंगी। इससे पहले सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा और दिन में लू का प्रकोप रहा।
प्रयागराज में पिछले कुछ दिनों से लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा था। जिसके कारण लोग गर्मी से काफी परेशान थे। वहीं आज सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया है। जिसे देख ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आज लोगों गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी। बूंदाबांदी भी हो सकता है।
पिछले कुछ दिनों तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। आज शहर का न्यूनतम ताप 28°C और अधिकतम तापमान 43°C है।
UP News
सुबह लखनऊ में तड़के गरज के साथ हुई हल्की बारिश , जानिए मौसम के बारे में
यूपी में मंगलवार को 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सुबह करीब 4 बजे गरज के साथ हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं। वहीं, सोमवार को मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47°C दर्ज किया गया। हीटवेव के कारण दिन के साथ रात भी तपने
Read in your preferred language.