Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

कोरबा : मोटरसाइकिल व टेंपो में जोरदार भिड़ंत दो गंभीर रूप से घायल ।

डलमऊ/रायबरेली- डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन के पास टेंपो व मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रामचंद्र पुत्र शीतल दींन उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी पूरे देदौर थाना हरचंदपुर रायबरेली व सोहन पुत्र मोहन उम्
Share:
Read in your preferred language.



डलमऊ/रायबरेली- डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन के पास टेंपो व मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रामचंद्र पुत्र शीतल दींन उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी पूरे देदौर थाना हरचंदपुर रायबरेली व सोहन पुत्र मोहन उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी केलौली थाना मिल एरिया रायबरेली किसी काम से डलमऊ आए हुए थे डलमऊ से वापस जाते समय मधुकरपुर नवीन के पास टेंपो से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना को देख आसपास के लोगों व राहगीरों ने उसकी सूचना तत्काल डलमऊ पुलिस को दी जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे डलमऊ कोतवाली में तैनात संजय सिंह दरोगा ने एंबुलेंस 108 की सहायता से घायल युवको को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले गए जहां पर घायल युवकों की हालत गंभीर होने पर उपस्थित डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवकों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया ।