Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों के बीच दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। एसपी
Share:
कन्नौज पुलिस अधीक्षक ने किया साप्ताहिक परेड व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं नवचयनित आरक्षियों के बीच दौड़ लगवाकर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। एसपी ने परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई और प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। परेड के बाद सभी पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में उपलब्ध आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया और प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया कि उपकरणों और वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। साथ ही पीआरवीकर्मियों को अपने-अपने स्थानों पर सतर्क रहते हुए जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित रहने की हिदायत दी। इसके बाद एसपी कन्नौज ने पुलिस लाइन में संचालित पुलिस आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण (RTC) कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नवचयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और यूपी-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा, प्रतिसार निरीक्षक, RTC प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।