Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
UP News

कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?

खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें
Share:
कन्नौज : रिश्तेदारी में जाते समय सड़क दुर्घटना , उपचार के दौरान मौत ?
Read in your preferred language.

खडिनी चौकी क्षेत्र के गांव गुवरिया निवासी सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष अपने ही भाई भानू के साथ अपनी बुआ रेशमा निवासी चितायन जिला मैनपुरी के यहां भात लेकर गांव से जा रहा था। तभी जैसे ही बाइक सवार गांव समाइन कटरा के पास पहुचे तभी बाइक मे अज्ञात वहान की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें निकल रहे राहगीरों ने व पुलिस की मदद से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर सुमित की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान आगरा में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया ।मृतक सुमित की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। पति की मौत से पत्नी मनीषा देवी का रो रो कर बुरा हाल है । वहीं मृतक तीन भाई वह एक बहन थे। मृतक मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा