Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

कन्नौज : घरेलू विवाद में विवाहिता ने लगाया मौत को गले ?

एक विवाहिता महिला ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में पारिवारिक कलह का विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के गांव अहिकरापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की शादी रुकमणी देवी से हुई थी। सोमवार को 35 वर्षीय रुकमणी
Share:
कन्नौज : घरेलू विवाद में विवाहिता ने लगाया मौत को गले ?
Read in your preferred language.

एक विवाहिता महिला ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में पारिवारिक कलह का विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के गांव अहिकरापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की शादी रुकमणी देवी से हुई थी। सोमवार को 35 वर्षीय रुकमणी ने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर कुंडे से लटककर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी जब बेटी दिव्या को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना से दिव्या ने हरिश्चंद्र को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे हरिश्चंद्र ने विवाहिता को मेडिकल कॉलेज ले गये।यहां डाक्टरों ने रुकमणी की मौत की पुष्टि कर दी। घटनाक्रम में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा