Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
UP News

कन्नौज : आईटी सेल के जिला संयोजक चौथी बार बने अभिषेक पांडे ?

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें जनपद कन्नौज में अभी तक 1 लाख 50 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पाण्डेय चौथी बार पार्टी के सक्
Share:
कन्नौज : आईटी सेल के जिला संयोजक चौथी बार बने अभिषेक पांडे ?
Read in your preferred language.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के दौरान देशभर में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसमें जनपद कन्नौज में अभी तक 1 लाख 50 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक अभिषेक पाण्डेय चौथी बार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभर कर सामने आए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सदस्यता अभियान प्रमुख नरेंद्र राजपूत ने अभिषेक पाण्डेय को सक्रिय कार्यकर्ता बनने के अवसर पर मंच पर बुलाकर बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने अभिषेक पाण्डेय के द्वारा पिछले 5 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की जिसमें 2019 के चुनाव में आईटी सेल के लोकसभा संयोजक के पद का कुशलता पूर्वक निर्वाहन एवं कोरोना कल के दौरान हजारों लोगों को वर्चुअल जोड़ने से लेकर विधानसभा चुनाव 2022 में अच्छा कार्य और 2023 में मध्य प्रदेश चुनाव में विस्तारक के रूप में जाने और महाराष्ट्र चुनाव में अपनी अलग छाप छोड़ने को लेकर सराहना भी की। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कन्नौज सदर रामू कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख जलालाबाद अवनीश दोहरे समेत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सम्मानित कार्यकर्ता बंद मौजूद रहे

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा