Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

कन्नौज : फ़ातहे बिलग्राम मिशन फ्री मेडिकल कैम्प में 99 मरीज पहुंचे ?

छिबरामऊ । रविवार को नगर के मोहल्ला लाहौरी टोला स्थित गौसिया मस्जिद के पास आले रसूल हजरत सैय्यद अनस हुसैन वास्ती की सरपरस्ती में फातहे बिलग्राम मिशन की जानिब से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। जिसमें 99 मरीजों का परीक्षण कर दबाइयाँ दी गई। इस मेडिकल कैम्प में फर्रुखाबाद
Share:
कन्नौज :  फ़ातहे बिलग्राम मिशन फ्री मेडिकल कैम्प में 99 मरीज पहुंचे ?
Read in your preferred language.

छिबरामऊ। रविवार को नगर के मोहल्ला लाहौरी टोला स्थित गौसिया मस्जिद के पास आले रसूल हजरत सैय्यद अनस हुसैन वास्ती की सरपरस्ती में फातहे बिलग्राम मिशन की जानिब से फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। जिसमें 99 मरीजों का परीक्षण कर दबाइयाँ दी गई। इस मेडिकल कैम्प में फर्रुखाबाद से आए डॉक्टर अफनान अली ( BUMS ) पेट व छाती एवं क्षय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अंकित कटियार आंख रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अजय कुमार फिजिशियन, डॉक्टर स्टाफ अंजुम, हिना खान, संजय भास्कर के द्वारा मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गई। आले रसूल हजरत सैय्यद अनस हुसैन वास्ती की सरपरस्ती में कमेटी कैम्प को अंजाम दे रही है। हजरत ने जरूरतमंदों से कैम्प में मरीजों को लाने की गुजरिश की थी। इस कैंप के लगने से गरीब, मजबूर, बेसहारा लोगों का फ्री में उपचार हो रहा है। इस दौरान कैंप इंचार्ज आमिर अत्तारी, फैसल खान, दिल नमाज खान, अजहर उर्फ मिंटू, जीशान उर्फ इम्मी, महमूद मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा