Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

झांसी: मंडी परिषद के उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार

झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी परिषद के उपनिदेशक शिव कुमार राघव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, उपनिदेशक शिव कुमार राघव पर एक व्यक्ति से कार्य के निस्तारण के लिए अव
Share:
झांसी: मंडी परिषद के उपनिदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Read in your preferred language.

झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी परिषद के उपनिदेशक शिव कुमार राघव को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, उपनिदेशक शिव कुमार राघव पर एक व्यक्ति से कार्य के निस्तारण के लिए अवैध धनराशि मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उपनिदेशक को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को संबंधित थाने में ले जाया गया, जहां आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्रवाई से मंडी परिषद के साथ-साथ पूरे जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि भ्रष्टाचार के मामलों पर अब सख्ती बढ़ती जा रही है। एंटी करप्शन टीम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना साफ संदेश देती है कि रिश्वतखोरी करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।