शाहगंज/सरपतहां(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के रकबा मजरे में बुधवार की रात से ही लगातार रुक -रुक कर हो रही तेज बारिश में कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। रात में उसमें दबकर नीचे मौजूद महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी के बाद सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह राजस्व विभाग तथा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
उक्त गांव निवासी राम मूरत राजभर कच्चे मकान में पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ रहते हैं। मकान काफी जर्जर व पुराना था। बुधवार की रात भी वे रोजाना की तरह भोजन के पश्चात मकान में सोए हुए थे। आधी रात के बाद जिस हिस्से में वे सपरिवार सो रहे थे वह हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे में दब कर उनकी 40 वर्षीया पत्नीमीना देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चीख -पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मीना को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस औंर राज्स्व की टीम ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
UP News
जौनपुर : तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
शाहगंज/सरपतहां(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के रकबा मजरे में बुधवार की रात से ही लगातार रुक -रुक कर हो रही तेज बारिश में कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर गया। रात में उसमें दबकर नीचे मौजूद महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी के बाद सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह राजस्व विभाग तथा पुल
Read in your preferred language.