Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

जौनपुर: बाइक की टक्कर में दो घायल

जौनपुर: नगर के फैजाबाद रोड स्थित गौशाला समीप बाइक की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के खुटहन रोड निवासी शिव शंकर यादव (50) पुत्र चिंतामणी यादव रविवार की देर रा
Share:
Read in your preferred language.


जौनपुर: नगर के फैजाबाद रोड स्थित गौशाला समीप बाइक की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के खुटहन रोड निवासी शिव शंकर यादव (50) पुत्र चिंतामणी यादव रविवार की देर रात अपने रिश्तेदारी से घर आ रहे थे। जैसे ही फैजाबाद रोड स्थित गौशाला समीप पहंुचे। नगर से दवा लेकर अपने घर जा रहे आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के भड़सार गांव निवासी पंकज (21) पुत्र छब्बूलाल की बाइक से हुई जोरदार टक्कर में दोनो घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहंुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर शिव शंकर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।