Monday, 14 September 2026 | 10:08 PM
UP News

जौनपुर :ट्रेलर पलटने से दो घायल

शाहगंज /जौनपुर : क्षेत्र के सुरिश गांव समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटने से दो लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद स्वजनों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के अमेठी गांव निवासी चालक दिनेश (60)पुत्र स्व समसेर सिंह
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज /जौनपुर :क्षेत्र के सुरिश गांव समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटने से दो लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद स्वजनों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के अमेठी गांव निवासी चालक दिनेश (60)पुत्र स्व समसेर सिंह व सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेसना भैरोपुर गांव निवासी खलासी सुनील (28)पुत्र राजदेव ट्रेलर लेकर शाहगंज की तरफ आ रहे थे अनियंत्रित होकर सुरिश गांव समीप खड्डे में पलटने से चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया ।