Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

जौनपुर : व्यापारियों ने धनतेरस पर दुकानें खोलने की मांग की

शाहगंज(जौनपुर) प्रकाश पर्व दीपावली के पूर्व धनतेरस पर नगर का साप्ताहिक बन्दी होने के कारण व्यापारियों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।जिसे लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल शाहगंज इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सम्बोधित सौंप, त्य
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर)
प्रकाश पर्व दीपावली के पूर्व धनतेरस पर नगर का साप्ताहिक बन्दी होने के कारण व्यापारियों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।जिसे लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल शाहगंज इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से मिलकर एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सम्बोधित सौंप, त्योहार के मद्देनजर साप्ताहिक बन्दी में छूट देने की मांग की।मांग पत्र में कहा गया की धनतेरस हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है।व्यापारियों-ने-धनतेरस-पर प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से धनतेरस पर साप्ताहिक बन्दी में दुकानें खोलने की अनुमति की मांग की।
प्रतिनिधि मण्डल में श्यामजी गुप्ता, कमलेश कुमार,अभिषेक कुमार, मनीष कुमार,कालीचरण, राजकुमार अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।