Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

जौनपुर :खेल में शिवानी मौर्य व अभिषेक मौर्य प्रथम

जौनपुर : इंग्लिश क्लब में बने बैडमिटन कोर्ट पर मतदाता जागरूकता को बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेक्षक सचिन राणा, हिमांशु कौशिक, अजीत कुमार रंजन व एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं में शिवानी मौर्य प्रथम, भाविका सिंह द्वितीय, बालक वर्ग में अभिषेक मौर्य प्रथम, हर्ष सिंह द
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर : इंग्लिश क्लब में बने बैडमिटन कोर्ट पर मतदाता जागरूकता को बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेक्षक सचिन राणा, हिमांशु कौशिक, अजीत कुमार रंजन व एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं में शिवानी मौर्य प्रथम, भाविका सिंह द्वितीय, बालक वर्ग में अभिषेक मौर्य प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी बाबा मौर्य की देखरेख में खेल हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

प्रेक्षक सदर हिमांशु कौशिक, प्रेक्षक जफराबाद सचिन राणा, प्रेक्षक मछलीशहर अजीत कुमार रंजन ने कहा कि लोकतंत्र की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चुनाव होता है, जहां आप सभी मतदाता चुनाव कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने जनपदवासियों से कहा कि सात मार्च को पहले मतदान करें फिर उसके बाद कोई कार्य करें। आपका वोट देना आपकी बेहतरी के लिए जरूरी है।