Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

जौनपुर :सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल

शाहगंज(जौनपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले में सड़क पर खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निव
Share:
जौनपुर :सड़क दुघर्टना में वृद्ध घायल
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एराकियाना मोहल्ले में सड़क पर खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी 70 वर्षीय राम लुटावन अपने पुत्र के साथ शाहगंज आये थे। सोमवार की दोपहर घर जाने के लिए सड़क पर खड़े थे कि सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।