Monday, 14 September 2026 | 10:00 PM
UP News

जौनपुर: वृद्ध किराना व्यवसायी लापता

जौनपुर: नगर के घास मण्डी मोहल्ला निवासी वृद्ध किराना व्यवसायी दुकान से घर के लिए निकले जिनका दो दिनों से कोई सुराग नहीं लग सका। खोजबीन कर थक चुके परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त मोहल्ला निवासी 78 वर्षीय जीवधन यादव पुत्र कन्हैयालाल की कलेक्टरगंज में किरान
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: नगर के घास मण्डी मोहल्ला निवासी वृद्ध किराना व्यवसायी दुकान से घर के लिए निकले जिनका दो दिनों से कोई सुराग नहीं लग सका। खोजबीन कर थक चुके परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त मोहल्ला निवासी 78 वर्षीय जीवधन यादव पुत्र कन्हैयालाल की कलेक्टरगंज में किराना की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान से घर के लिए निकले थे जो घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग रात में दुकान बंद कर घर पहुंचे तो पिता के न आने की जानकारी मिली। दो दिन उनकी तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लग सका तो पुत्र हरिश्चंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस व्यवसायी तलाश में जुटी हुई है।