Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

जौनपुर ; एनएसएस के विद्यार्थियों ने मनाया विवेकानन्द का जन्मदिन

शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान तथा प्राचार्य डा. एन.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद आमिर सिद्
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मजडीहा में धूमधाम से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान तथा प्राचार्य डा. एन.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद आमिर सिद्दीकी द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उक्त लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आशीष अस्थाना, डॉ. तसनीमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।