Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

जौनपुर - राशन न देने का विरोध करने पर कोटेदार ने मां-बेटे को पीटा।

शाहगंज थाना क्षेत्र के गोडिला गांव में बुधवार दोपहर राशन ना देने का विरोध करने पर कोटेदार ने मां बेटे को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि पिछले कई महीनों से कोटेदार निशा पत्नी विनोद कुमार ग्राम गोडिला को राशन देने में आनाकानी कर रहा था । बुधवार की दोपहर महिला अपने पुत्र राज सिंह के साथ राशन ले
Share:
जौनपुर - राशन न देने का विरोध करने पर कोटेदार ने मां-बेटे को पीटा।
Read in your preferred language.

शाहगंज थाना क्षेत्र के गोडिला गांव में बुधवार दोपहर राशन ना देने का विरोध करने पर कोटेदार ने मां बेटे को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि पिछले कई महीनों से कोटेदार निशा पत्नी विनोद कुमार ग्राम गोडिला को राशन देने में आनाकानी कर रहा था । बुधवार की दोपहर महिला अपने पुत्र राज सिंह के साथ राशन लेने पहुंची तो कोटेदार ने राशन देने से इनकार कर दिया। इस बात पर महिला ने इसकी शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही जिससे वहां विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने पर कोटेदार ने मां बेटे को लाठी-डडों से पीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।