जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी फतेबहादुर मौर्य की भांजी 19 वर्षीया काजल पुत्री कुलदीप मौर्य निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ छत पर बैठे परिजनों को खाना परोसने के लिए जैसे ही नीचे उतरी गोली चलने की आवाज सुनकर आनन फानन में परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल पड़ी थी। उसे लोगो ने तत्काल सीएचसी बदलापुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली छात्रा के सीने के मध्य लगी थी। मृतका राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक सिंह व बदलापुर के एसआई प्रेमशंकर सिंह सीएचसी पहुंच गये। मृतका काजल के मामा फतेबहादुर का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य छत पर बैठे थे। छात्रा की बड़ी बहन ऋचा मौर्य व मौसेरा भाई धर्मेद्र मौके पर था। तेज आवाज सुनकर परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल बेहोश पड़ी थी। गोली किसने मारी इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
UP News
जौनपुर। मामा के स्वर्गवास कार्यक्रम में आई हुई लड़की को गोली मारी
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी फतेबहादुर मौर्य की भांजी 19 वर्षीया काजल पुत्री कुलदीप मौर्य निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ छ
Read in your preferred language.