Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

जौनपुर : अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में लगी आग

शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटौली गांव मे बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इस घटना में पचास हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। नगर से सटे नटौली गांव निवासी बांकेलाल राजभर के रिहायशी छप्पर में बुधवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर)
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नटौली गांव मे बुधवार की शाम अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इस घटना में पचास हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
नगर से सटे नटौली गांव निवासी बांकेलाल राजभर के रिहायशी छप्पर में बुधवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग पचास हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सारा सामान व अनाज जलकर राख हो गया। नागरिकों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने अपने पट्टीदारों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस पहुंची आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।