जौनपुर: सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को वैक्सीनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी सोंधी का भी निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह दोपहर एक बजे शाही तालाब मनेछा स्थित हफीजुल्लाह नाना इंटर कालेज पहुंची। यहां छात्रों को वैक्सीन लग रही थी। तब तक 695 लक्ष्य के सापेक्ष 306 छात्रों को टीका लग चुका था।उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैम्प में ड्यूटी पर लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यहां से वह पीएचसी सोंधी पहुंची। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके अलावा मोमेंट्स रजिस्टर चेक करने के बाद वैक्सीनेशन बूथ की जांच की। जांच के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला। मीडिया को बताया कि वह वैक्सीनेशन सेंटरों की जांच करने आई हैं। सेंटरों पर फिलहाल कोई खामी नहीं मिली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमेश चंद्रा को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद सीएमओ चली गई।
UP News
जौनपुर: सीएमओ ने वैक्सीनेशन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर: सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को वैक्सीनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी सोंधी का भी निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह दोपहर एक बजे शाही तालाब मनेछा स्थित हफीजुल्लाह नाना इंटर कालेज पहुंची। यहां छात्रों को
Read in your preferred language.