Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
UP News

जौनपुर: श्रीराम लीला समिति द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

शाहगंज : नगर के ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति द्वारा 40 दिनों तक रामलीला मंचन दशहरा भरत मिलाप के आयोजन के उपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्र
Share:
जौनपुर: श्रीराम लीला समिति द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
Read in your preferred language.


शाहगंज : नगर के ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति द्वारा 40 दिनों तक रामलीला मंचन दशहरा भरत मिलाप के आयोजन के उपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा रचना सिंह रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी एवं प्रदीप जायसवाल रहें। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम प्रभु श्रीराम लक्ष्मण माता सीता की आरती कर प्रारंभ हुआ।
इस दौरान दुर्गा पूजा पंडाल हेतु श्री आदि दुर्गा पूजा समिति नई आबादी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं द्वितीय स्थान पर महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार एवं श्री दुर्गा पूजा समिति चिरैया मोड़ रहा। तृतीय स्थान पर जय माता दी दुर्गा पूजा समिति महावीर कटरा एवं मां शारदा नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति चूड़ी मोहल्ला को प्राप्त हुआ। कुल 36 दुर्गा पूजा पांडाल स्थापित किया गया था। वहीं भरत मिलाप में कुल 10 दुर्गा पूजा शोभायात्रा निकाला गया था। जिनमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः हिन्दू धर्म रक्षक पूजनोत्सव समिति रामलीला भवन, जय मां सिंह सवार दुर्गा पूजा समिति अम्बेडकर गली एवं जय माता दी पूजा समिति महावीर कटरा रहा। वहीं लाग (चौकी) में राहुल कुमार प्रथम स्थान पर रहें। इन्हें पुरस्कार स्वरूप बड़ी टीवी प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर मनोज जायसवाल का लाग रहा। इन्हें समिति द्वारा सिलाई मशीन दिया गया। तृतीय स्थान पर चन्द्रशेखर चतुर्थ स्थान पर राम बुझारत पंचम राजाराम षष्ठम स्थान पर सुनील कुमार को पुरस्कृत किया गया। वहीं समिति द्वारा आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं दानदाताओं को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम विभागों को सहयोग हेतु अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भारी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों समेत सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।