Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर रचा इतिहास, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और केवल 73 र
Share:
भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर रचा इतिहास, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा
Read in your preferred language.

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और केवल 73 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज हीरो रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट झटके और श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। सिराज के अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट झटके। बात बल्लेबाजी की करें तो विराट कोहली ने 166 और शुभमन गिल ने 116 रन की विस्फोटक पारी खेली।