Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

झांसी में प्रेमी ने दुल्हन की ब्यूटी पॉर्लर में की हत्या ?

लड़की का नाम काजल था और प्रेमी लड़के का नाम दीपक है। कल शादी के दिन दीपक ने काजल के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनो दतिया, एमपी के रहने वाले थे। दोनो प्रेमी–प्रेमिका थे। कल इस लड़की की शादी थी। झांसी में दरअसल लड़का इस लड़की से प्रेम/आशिकी करता था। शादी करना चाहता था। इसको लेकर लड़की के
Share:
झांसी में प्रेमी ने दुल्हन की ब्यूटी पॉर्लर में की हत्या ?
Read in your preferred language.

लड़की का नाम काजल था और प्रेमी लड़के का नाम दीपक है। कल शादी के दिन दीपक ने काजल के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। ये दोनो दतिया, एमपी के रहने वाले थे। दोनो प्रेमी–प्रेमिका थे। कल इस लड़की की शादी थी। झांसी में दरअसल लड़का इस लड़की से प्रेम/आशिकी करता था। शादी करना चाहता था। इसको लेकर लड़की के परिवार पर दबाव भी बना रहा था। परिवार ने लड़की का शादी तय कर दिया दूसरे लड़के से। प्रेमी दीपक के डर से लड़की के परिवार ने दतिया की जगह रिश्तेदार के यहां झांसी से शादी तय किया।

इसका प्रेमी दीपक दतिया से ट्रेन पकड़ा और झांसी आ गया, और जब लड़की ब्यूटीपार्लर में दुल्हन बनने/सजने संवरने के लिए गई तो लड़का सीसा तोड़कर अंदर घुसा। अंदर ब्यूटीशियन को और लड़की के चार चचेरी बहन को कमरे में बंद करके, काजल को साथ चलने को कहा। जब लड़की नही तैयार हुई तो लड़का तेज से चिल्लाया, तुम अगर मेरी नही हो सकती, तो तुम्हे किसी और का नही होने दूंगा फिर सीने में दो गोली मारकर फरार हो गया।

उधर दूसरी तरफ मैरिज हॉल में शहनाई बज रही थी, लोगो गाना बजाना कर रहे थे। द्वार पूजा की तैयारी की जा रही थी। दूल्हा शेहरा पहनकर लड़की का इंतजार करता रह गया और फिर सब मातम बन गया।

सोशल मीडिया पर प्रेमी ने कई इंस्टा एकाउंट बनाकर दर्द भरे वीडियो डाला है। मरने मारने, दुनिया छोड़ने जैसी गानों पर रील बनाते हुए ट्रेन से झांसी आते हुए दिख रहा है। उसके दोस्त, कमेंट में लड़की को भूलने की बात करते दिख रहे और तबतक खबर आ ही जाती है।