Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

राजस्थान कैडर की 2016 बैच की UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आईएएस टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह दोनों आईएएस 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में शादी करेंगे। बता दें कि टीना डाबी ने अतहर खान से साल 2018 में
Share:
दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, जानिए कौन हैं उनके हमसफर
Read in your preferred language.

राजस्थान कैडर की 2016 बैच की UPSC टॉपर आईएएस टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। आईएएस टीना डाबी 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह दोनों आईएएस 22 अप्रैल को जयपुर के निजी होटल में शादी करेंगे। बता दें कि टीना डाबी ने अतहर खान से साल 2018 में शादी की थी, लेकिन यह शादी दो साल से ज्यादा नहीं चल सकी थी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ। वह चुरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले प्रदीप MBBS रह चुके हैं।

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर एक साथ फोटो शेयर की है। इन फोटो में कैप्शन में लिखा है वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो। दोनों ने लाल रंग के कपड़े पहन रखे हैं और हाथों में हाथ लिए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं हैशटैग में लिखा है फियांसे।आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी इसलिए भी खासा चर्चाओं में है कि क्योंकि दोनों की यह दूसरी शादी है। टीना डाबी अतहर खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं आईएएस प्रदीप गवांडे की भी यह दूसरी शादी है। यूपीएसी में टॉप करने वाली टीना डाबी ने हर दो साल में तीन बड़े फैसले लिए, 2016 में टॉप करने के बाद 2018 में अतहर आमिर से शादी की। शादी के दो साल बाद 2020 में आपसी सहमति से तलाक हो गया। फिर दो साल बाद 2022 में आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी का फैसला लिया।