Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
UP News

कर्नाटक में फ्री बस टिकट के लिए हिंदू शख्स ने पहना बुर्का, जानें कैसे पकड़ा गया

कर्नाटक के धारवाड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कर्नाटक में सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में शक्ति योजना लागू की है. इसमें महिलाएं बस में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं. ऐसे में यहां बस का फ्री टिकट पाने के लिए हिंदू युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया था. यह मामला कर्नाटक के धारव
Share:
कर्नाटक में फ्री बस टिकट के लिए हिंदू शख्स ने पहना बुर्का, जानें कैसे पकड़ा गया
Read in your preferred language.

कर्नाटक के धारवाड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कर्नाटक में सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में शक्ति योजना लागू की है. इसमें महिलाएं बस में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं. ऐसे में यहां बस का फ्री टिकट पाने के लिए हिंदू युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया था.

यह मामला कर्नाटक के धारवाड़ जिले से सामने आया है. यहां के कुंडागोला तालुका के सांशी गांव में एक व्यक्ति बुर्का पहनकर बस में चढ़ने की कोशिश में था. इसका नाम वीरभद्रैया मठपति बताया जा रहा है. वो मूल रूप से विजयपुर का रहने वाला है. जो फ्री में यात्रा करने के लिए बुर्का पहनकर बस में बैठ गया था. युवक बुर्का पहनकर बस में बैठ गया था. लोगों ने देखा कि वहां काफी देर से अकेला बैठा हुआ है. कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों को उसके हाव-भाव से शक होने लगा. जिसके बाद लोग उसके पास पहुंचकर कई तरह के सवाल करने लगे. तब लड़के की असलियत सामने आई. जब लोगों को शक हुआ तो वह घबरा गया. उसने अपने बचाव में कहा कि वह भीख मांगता है और इसके लिए ही बुर्का पहना था. जब लोगों ने कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि वह फ्री में बस यात्रा करने के लिए बुर्का पहन कर आया था. उसकी पोल तब खुली, जब उसके हाथ में लोगों ने एक महिला के आधार कार्ड की फोटो कॉपी देखी. जिसके बाद पता चला कि वह आधार कार्ड इसलिए लेकर घूम रहा था ताकि लोगों को उस पर शक न हो.