Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
UP News

हिजाब वाली महिला का आतंक

हिजाब विवाद के बीच हिजाब और बुर्का पहने एक महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की
Share:
हिजाब वाली महिला का आतंक
Read in your preferred language.

हिजाब विवाद के बीच हिजाब और बुर्का पहने एक महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक पर मुक्का मार दिया।

महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही है। इस कारण टैक्सी चालक को चाकू मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मंगलवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर अचानक एक टैक्सी चालक पर हिजाब-बुर्का पहनी महिला ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर ही खड़ी रही। सरेआम महिला के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि वह दिल्ली आनंद विहार तक सवारी छोड़ने जाता है। आज भी उसकी टैक्सी में एक सवारी बैठी हुई थी। इसी दौरान आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंची। रघुराज ने सवारी समझ टैक्सी को रोक दिया। इससे पहले रघुराज कुछ समझ पाता, महिला ने चाकू निकाल कर उसकी कमर में घोंप दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला भीड़ के बीच हाथपाई भी करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।