Monday, 14 September 2026 | 8:55 PM
UP News

हरदोई : होली का त्यौहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें:- जिलाधिकारी सभी लोग अमन चैन के साथ होली का त्यौहार मनाएं:- पुलिस अधीक्षक

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली के जर्ज़र तारों को बदला जाये। टेढ़े बिजली के खम्भे सीधे किये जाएं। सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। होली का त्यौहार म
Share:
हरदोई : होली का त्यौहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें:- जिलाधिकारी सभी लोग अमन चैन के साथ होली का त्यौहार मनाएं:- पुलिस अधीक्षक
Read in your preferred language.

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली के जर्ज़र तारों को बदला जाये। टेढ़े बिजली के खम्भे सीधे किये जाएं। सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। होली का त्यौहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने मोबाईल पर सी विजिल ऐप डाऊनलोड कर लें। इस ऐप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। केवाईसी ऐप के माध्यम से हम अपने उम्मीदवार के बारे में जान सकते हैं। सभी मतदाताओं के घर तक 5 दिन पहले तक मतदाता पर्ची पहुंचा दी जाएगी। जनपद में युवाओं, महिलाओं व दिव्यांगों को समर्पित बूथ बनाये जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। वोट देना हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग अमन चैन के साथ त्यौहार मनाएं। पुलिस के जवान निरंतर गश्त पर रहें। धार्मिक गुरुओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व विभिन्न क्षेत्रों से आये धर्मगुरु उपस्थित रहे।