Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
UP News

हरदोई : सरकार दिव्यांगों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्प: जिला पंचायत अध्यक्ष

हरदोई : स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कुल 424 दिव्यांगों को उपकरण
Share:
हरदोई : सरकार दिव्यांगों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्प: जिला पंचायत अध्यक्ष
Read in your preferred language.

हरदोई : स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कुल 424 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किये जिसमे 100 ट्राई साइकिल, 50 एमआर किट, 50 लेप्रोसी किट, 20 व्हील चेयर, 10 हियरिंग ऐड, 30 जोड़ी बैसाखी व 164 कृत्रिम अंग शामिल हैं। उपकरण पाकर दिव्यांग व उनके परिजन हर्षित नजर आये। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए कृत संकल्प है। उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन विभिन्न कार्य आसानी से सम्पादित कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।